चंद्रपुर विधानसभा में 13 सितंबर को कृष्णा पैलेश घोघरी रोड नगर पंचायत डभरा में होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, जुटेगी कई हस्तियां

 चंद्रपुर विधानसभा में 13 सितंबर को कृष्णा पैलेश घोघरी रोड नगर पंचायत डभरा में होगा भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, जुटेगी कई हस्तियां



डभरा (सक्ती)। पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) के उपलक्ष्य में चंद्रपुर विधानसभा स्तरीय भव्य ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का आयोजन रविवार, 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव के संयोजन में यह गरिमामय कार्यक्रम कृष्णा पैलेस (घोघरी रोड, नगर पंचायत डभरा) में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा।

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ-साथ शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

ये होंगे प्रमुख अतिथि

मुख्य अतिथि: उमेश नंदकुमार पटेल (पूर्व कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक, खरसिया)

अध्यक्षता: कमल किशोर पटेल (अध्यक्ष, जिला शिक्षा समिति एवं उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सक्ती)

अति विशिष्ट अतिथि:

राघवेंद्र कुमार सिंह (विधायक, अकलतरा)

प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (पुलिस अधीक्षक, सक्ती)

वासु जैन, IAS (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती)

प्रदीप यदु (सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर, रायपुर)

डॉ. कुमुदनी बाघ द्विवेदी (जिला शिक्षा अधिकारी, सक्ती)

डॉ. पी.आर. कठौतिया (प्र. प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय डभरा)

इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

विधायक रामकुमार यादव ने क्षेत्रवासियों, प्रबुद्धजनों एवं शिक्षक समाज से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है

Post a Comment

Previous Post Next Post