ग्राम पंचायत भवन जवाली में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 ग्राम पंचायत भवन जवाली में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



डभरा/जवाली -ग्राम पंचायत जवाली में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर पंचायत भवन परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत जवाली की सरपंच श्रीमती हेमंती पटेल, भाजपा मंडल कोटमी की उपाध्यक्ष श्रीमती नूतन पटेल, पंचायत सचिव चक्रधर बंजारे तथा उपसरपंच मनीष मैत्री शामिल हुए। सरपंच महोदया द्वारा विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई, जिसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान का गायन किया।

इस अवसर पर ग्राम के विकास और देश की एकता पर विचार व्यक्त किए गए। कार्यक्रम में समस्त पंचगण गोरखनाथ, जगदीश पटेल, अनिल पटेल, डाकेश्वर दुबे, लीलाधर एवं गोपाल टंडन की सक्रिय सहभागिता रही।

साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र से कार्यकर्ता लता व सहायिका, आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की कार्यकर्ता श्रीमती लता महिलांगे एवं सहायिका उत्तरा टंडन सहित गांव के गणमान्य नागरिक व बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post