शासकीय नवीन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला जवाली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 शासकीय नवीन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला जवाली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



जवाली। शासकीय नवीन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला जवाली में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण व ध्वजारोहण के साथ किया गया।



समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री गोरखनाथ पटेल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री धजाराम महिलांगे एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री राजकपूर कुर्रे रहे।



कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में देश की आजादी के वीर बलिदानियों को नमन करते हुए बच्चों को अनुशासन, देशभक्ति और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। शाला के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री हेम नारायण पटेल, संकुल समन्वयक श्री विष्णु कुमार महिलांगे, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री पी.एल. आनंद, श्री जगदीश प्रसाद महिलांगे, पत्रकार श्री खेमचन्द महिलांगे, शिक्षक श्री देवनारायण साहू, श्री रेशम लाल सिदार, श्री संतोष कुमार कुर्रे, श्री बेदराम आनंद, शिक्षिका श्रीमती सरिता पटेल, भृत्य श्रीमती हेमबाई अंचल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पिंकी पटेल सहित स्कूल सफाईकर्मी श्री मुकेश कुमार महिलांगे, श्री सोनाऊ राम कुर्रे एवं श्री दिनेश कुमार महिलांगे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया तथा शाला परिवार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post