चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और भारी बारिश की संभावना के चलते सक्ती जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित

 चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और भारी बारिश की संभावना के चलते सक्ती जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित ।



सक्ती:मौसम विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के प्रभाव और भारी बारिश (अतिवर्षा) की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सक्ती जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है।  कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विजय टान्डे द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि छात्र-छात्राओं के विद्यालय पहुंचने में होने वाली संभावित कठिनाइयों तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 अक्टूबर 2026 (गुरुवार) को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।   यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियों और सभी प्राचार्यों/प्रधान पाठकों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post