नवपदस्थ विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री प्रमेश कुमार पटेल का संकुल समन्वयक संघ डभरा द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
डभरा, 21 सितंबर 2026
डभरा ब्लॉक में आज दिनांक 21.09.2026 को संकुल समन्वयक संघ ब्लॉक इकाई डभरा द्वारा नवपदस्थ विकासखंड स्रोत समन्वयक (BRCC) श्री प्रमेश कुमार पटेल का पुष्पहार व आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री कमलेश कुमार घृतलहरे, संरक्षक श्री यशवंत पटेल, जिला उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार डनसेना, ब्लॉक सचिव श्री मोहन लाल पटेल, कोषाध्यक्ष श्री राधेश्याम भारद्वाज एवं संघ के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री कमलेश पटेल, अर्जुन खुंटे, विष्णु महिलांगे, धनुर्जय सिदार, अवधराम पटेल, तिजराम कुर्रे, रघुनाथ प्रधान, पुरुषोत्तम साहू और भोज कुमार पटेल की उपस्थिति रही।
स्वागत समारोह के दौरान नवपदस्थ विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री प्रमेश कुमार पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए पूरी तन्मयता और ईमानदारी से निरंतर प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी शिक्षकों और समन्वयकों से शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए आपसी सहयोग की अपेक्षा जताई।

