संस्कृत व्याख्याता महादेव दास वैष्णव को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी के विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

 संस्कृत व्याख्याता महादेव दास वैष्णव को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी के विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई





कोटमी/डभरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी में संस्कृत व्याख्याता श्री महादेव दास वैष्णव के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य श्री मुकेश कुमार साहू के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त शाला स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार की ओर से श्री वैष्णव को शाल, श्रीफल, दैनन्दिनी (डायरी) एवं लेखनी (पेन) भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षक श्री राजेश कुमार नायक ने विदाई संदेश का वाचन कर उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित किया। इसके पश्चात श्रीमती रजनी पटेल, श्रीमती खिरेश्वरी चौधरी एवं श्री नीलकंठ साहू ने अपने विदाई भाषण में श्री वैष्णव के समर्पित अध्यापन कार्य और सरल स्वभाव की सराहना की।

सम्मान से अभिभूत सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री वैष्णव ने अपने सेवाकाल के संस्मरण साझा करते हुए स्वरचित कविता का पाठ किया, जिसे सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए।

प्राचार्य श्री मुकेश कुमार साहू ने श्री महादेव दास वैष्णव के सुदीर्घ व निष्ठावान शिक्षकीय जीवन की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से के. के. खूंटे, अनिल पटेल, रजनी पटेल, पुष्पेंद्र चन्द्रा, विश्वनाथ पटेल, नीलकंठ साहू, राजेश नायक, सुलोचना सिदार, स्वाति, पालेश्वर तम्बोली, गणेश राम पटेल, खिरेश्वरी चौधरी, नरोत्तम पटेल, प्रेमचंद पटेल, तमन, गीता बाई, श्याम लाल, पिंकी यादव, अरविंद, नीरज, अंश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post