​डभरा के कृष्णा पैलेस में स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर 20 सितंबर 2026 को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर

 ​डभरा के कृष्णा पैलेस में स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर 20 सितंबर 2026 को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर



​कृष्णा पैलेस में 25 विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे निःशुल्क परामर्श, मुफ्त दवाओं के साथ बनेंगे नए आयुष्मान कार्ड

​श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की

​डभरा / सक्ती:

‘हिन्दु कुल तिलक’ एवं पूर्व विधायक स्व. युद्धवीर सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर 'सेवा संकल्प' के तहत आगामी 20 सितंबर 2026 (रविवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कृष्णा पैलेस, डभरा में पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।

​शिविर की मुख्य मार्गदर्शक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की स्थाई सदस्य श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव (चंद्रपुर विधानसभा, जिला-सक्ती) ने बताया कि स्व. जूदेव जी की स्मृति में जनसेवा के उद्देश्य से इस वृहद शिविर की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

​शिविर की प्रमुख विशेषताएं एवं सुविधाएं:

​200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य: इस अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें 200 यूनिट रक्त संग्रहण का संकल्प लिया गया है।

​निःशुल्क जांच एवं उपचार: शिविर में आने वाले मरीजों के लिए बी.पी., शुगर और सिकिलिन की जांच पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

​मुफ्त दवा वितरण: चिकित्सकों के परामर्श के उपरांत आवश्यक दवाइयां मुफ्त वितरित की जाएंगी।

​नवीन आयुष्मान कार्ड: शिविर स्थल पर ही पात्र हितग्राहियों के नए आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे भविष्य में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

​उपलब्ध रहेंगे 25 विशेषज्ञ चिकित्सक:

​शिविर में विभिन्न गंभीर एवं सामान्य रोगों के उपचार के लिए 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित रहेगी, जिनमें:

​हड्डी एवं अस्थि रोग विशेषज्ञ: डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. रूपेश पटेल, डॉ. दुष्यंत सोनी, डॉ. बदल इक्का, डॉ. एस.आर. सिदार

​स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉ. रानू मनहर, डॉ. अंजना लकड़ा, डॉ. उपमा पटेल

​शिशु रोग (पीडियाट्रिक्स) विशेषज्ञ: डॉ. भारती पटेल, डॉ. आर.के. राज, डॉ. राजेश बंजारे, डॉ. विनोद नायक

​नेत्र रोग विशेषज्ञ: डॉ. प्रीतम कुर्रे, डॉ. पी.आर. कुर्रे, डॉ. शिवकुमार नायक

​ईएनटी (नाक, कान, गला) विशेषज्ञ: डॉ. अनूप अग्रवाल

​मेडिसीन विशेषज्ञ: डॉ. राकेश पटेल, डॉ. संजू राठिया

​पैथोलॉजी विशेषज्ञ: डॉ. रीना नायक

​एम.बी.बी.एस. चिकित्सक: डॉ. माधुरी चन्द्रा, डॉ. मनोज डनसेना, डॉ. भीमेश नायक, डॉ. अंचल कुमार, डॉ. हेमंत साहू

​सहयोग एवं संपर्क:

​आयोजन समिति ने सभी चंद्रपुर एवं डभरा क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस सेवा शिविर का लाभ उठाएं।

​शिविर से संबंधित जानकारी अथवा पंजीकरण के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

​दिनेश बरेठ: 7354554411

​तिलेश माली: 9993192123

​नवल पटेल: 9981767100

​जीवेन्द्र गबेल: 9575488706

​जगदीश चंद्रा: 9755974196

​राजेश सिदार: 9399200432

Post a Comment

Previous Post Next Post