प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज: डभरा ब्लॉक युवा प्रकोष्ठ का गठन, भागीरथी महेश्वरी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
डभरा / सक्ती:
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के तत्वावधान में सतनाम भवन, डभरा में ब्लॉक स्तरीय युवा प्रकोष्ठ के निर्वाचन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री एल. एल. कोशले के मार्गदर्शन एवं प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य श्री श्याम लाल सितारे की उपस्थिति में आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल हेतु डभरा ब्लॉक युवा कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।
निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से श्री भागीरथी महेश्वरी (कटेकोनी छोटे) को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में सामाजिक संतुलन व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अन्य महत्वपूर्ण पदों की भी घोषणा की गई।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की सूची:
अध्यक्ष: श्री भागीरथी महेश्वरी (कोटकोनी छोटे)
उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित): श्रीमती रुखमणी भारद्वाज (सिंघीतराई)
उपाध्यक्ष: श्री नरेन्द्र कुमार लहरे (बरतुंगा)
उपाध्यक्ष: श्रीमती कामिनी धर्म (कोमो)
उपाध्यक्ष: श्री प्रेमचंद टंडन (ठनगन)
कोषाध्यक्ष: श्री रूपन घिरहे (तुण्ड्री)
सचिव: श्री मनोहर लाल जांगड़े (धोबनीपाली)
सह-सचिव: श्री वेद कुमार भास्कर (खरकेना)
मीडिया प्रभारी: श्री महेश राम टंडन (गोबरा)
प्रवक्ता: श्री किशन लहरे (सुखापाली)
कार्यकारिणी सदस्य:
श्री श्याम जांगड़े (केनापाली), श्री युगेस्वर प्रसाद भारद्वाज (कटेकोनी छोटे), श्री भानु कुमार भास्कर (कटेकोनी छोटे), श्री विक्रम टंडन (धुरकोट), श्री ताराचंद खुंटे (केनापाली), श्रीमती निर्मला बघेल (खैरझुड़ा), श्री कोशी राम भास्कर (कटेकोनी छोटे), श्री अनिल निराला (सुखापाली) एवं श्रीमती सहोद्रा भारद्वाज (खरकेना)।
सभी 19 पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव पूर्णतः निर्विरोध संपन्न होने पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय प्रबुद्धजनों ने नवनिर्वाचित युवा टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा समाज के उत्थान व जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया है।
