अमलडीहा (डभरा)उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ।

अमलडीहा (डभरा)उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का हुआ शुभारंभ।




        सक्ती, 23 नवम्बर 2026// जिला सक्ती अंतर्गत विकासखंड डभरा के सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलडीहा पंजीयन क्रमांक-1847 के उपार्जन केंद्र अमलडीहा में आज 23 नवंबर 2026, सोमवार को धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियो ने अपने करकमलों से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष श्री पूनमचंद अग्रवाल, संस्था प्रबंधक श्री मोहनलाल पटेल, समिति दर्री के प्राधिकृत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, समिति मड़वा के प्राधिकृत अध्यक्ष श्री तिलक माली, ग्राम पंचायत अमलडीहा के सरपंच श्री कैशरी किशोर पाण्डेय, ग्राम पंचायत पेंडरुवा के सरपंच श्री उग्रसेन सिदार एवं समिति के सम्माननीय कृषकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post