थाना चंद्रपुर, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) दिनांक : 29.10.2026
ऑपरेशन “बॉज” के तहत सक्ती पुलिस की लगातार कार्रवाई।एक स्थायी वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल ।स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना चंद्रपुर पुलिस को मिली सफलता।एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक जिला सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए रेंज कार्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन “बॉज” के तहत विशेष अभियान चलाने हेतु दिशा - निर्देश प्राप्त हुआ था है। अभियान के अंतर्गत फरार वारंटियों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर श्री सुमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना चंद्रपुर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 29.10.2026 को एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरणआरोपी राजकुमार सारथी पिता नंदलाल सारथी उम्र 27 साल निवासी गिरगिरा थाना चंद्रपुर जिला शक्ति
थाना चंद्रपुर पुलिस द्वारा एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल किए जाने का आदेश दिए जाने पर जेल दाखिल कराया गया।
सक्ती पुलिस की अपील
सक्ती पुलिस द्वारा ऑपरेशन “बॉज” के तहत फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य न्यायालयीन प्रक्रिया का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। फरार वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
सक्ती पुलिस — कानून का पालन, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण।
