सक्ती के बरदुली-तुमीडीह नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी हसौद पुलिस

 सक्ती के बरदुली-तुमीडीह नहर में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी हसौद पुलिस



संवाददाता, सक्ती:

हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरदुली-तुमीडीह के समीप नहर माइनर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पानी के तेज बहाव में शव तैरता देख स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना हसौद पुलिस को दी।

सूचना पाकर पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की सहायता से शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के थानों में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों की पड़ताल शुरू कर दी है, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत नहर में डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई संदिग्ध वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। फिलहाल हसौद पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विवेचना कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post