शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के तहत जागरूकता कार्यशाला किया गया आयोजित

चैनल प्रमुख सुमन खूंटे 9981543471

शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 के तहत जागरूकता कार्यशाला किया गया आयोजित।


  सक्ती, 30 सितम्बर 2026// जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026” के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर में “जागरूकता कार्यशाला” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सक्ती द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान सहायक प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती द्वारा इनोवेशन चैलेंज 2026 के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, उद्यमिता एवं इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा नवीन विचारों को स्वरोजगार एवं उद्यम के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं में नवाचार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026” में सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यशाला में शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर के प्राचार्य, सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सक्ती तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post